Ajmer
आरजेएस का परिणाम इसी हफ्ते
भास्कर न्यूज Thursday, September 03, 2009 06:16 [IST]  

अजमेर. राजस्थान लोकसेवा आयोग आरजेएस भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी हफ्ते घोषित कर देगा। आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आयोग परिणाम को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। दूसरी ओर आयोग के उप सचिव के. विधानी के मुताबिक आरएएस परीक्षा 2008 का परिणाम 9 सितंबर को घोषित कर दिया जाएगा।



पूर्व में आयोग ने 4 सितंबर तक साक्षात्कार की तिथि तय की थी, लेकिन आरएएस मुख्य परीक्षा 2009 और इंटरव्यू की तारीखें टकराने के कारण कई अभ्यर्थियों के इंटरव्यू बाद में लिए जाना तय किया है। आयोग सूत्रों के मुताबिक इनमें कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें पारिवारिक कारणों से इंटरव्यू के लिए 9 सितंबर को बुलाया गया है। इस दिन इंटरव्यू देर शाम तक चलेंगे, इसीलिए माना जा रहा है कि आरएएस परीक्षा 2008 का परिणाम देर रात तक घोषित होगा।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: