जोधपुर. जैन युवा संघ के तत्वावधान में 23वी राज्य स्तरीय ओसवाल खेलकूद प्रतियोगिता 4 से 12 सितंबर तक यहां खेली जाएगी। संघ के सचिव गौतम मेहता ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलों के अलावा महिलाओं और बच्चों के लिए भी कई आकर्षक स्पर्धाएं रखी गई है।
उन्होंने बताया कि क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम की प्रतियोगिता यहां महावीर कॉम्पलेक्स में आयोजित की जाएगी। जबकि बैडमिंटन के मैच पुराने बिजलीघर में खेले जाएंगे। प्रचार मंत्री खुश सिंघवी ने बताया कि महिलाओं के लिए मेंहदी, रंगोली, कैरम, टेबल टेनिस, म्यूजिकल चेयर व बैडमिंटन की स्पर्धाएं रखी गई है।
जबकि बच्चों के लिए बूगी- वूगी (6 से 14 वर्ष) चित्रकला, चायनिस चक्कर, फैंसी ड्रेस, चम्मच रेस (8 वर्ष तक) और बोरी रेस (9 से 12 वर्ष) की स्पर्धाएं होंगी। बुजुगों के लिए बैजक प्रतियोगिता रखी गई है। इसके अलावा शुक्रवार को विराट कवि सम्मेलन और मैराथन दौड़ भी रखी गई है।
गौरतलब है कि पिछले 23 वर्र्षो से ओसवाल खेलों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। खेलों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और अन्य कई आयोजनों से इन खेलों की लोकप्रियता बढृती जा रही है। इन खेलो के आयोजन से कई प्रतिभाएं भी आगे आती है।