जोधपुर. जिला स्तरीय सकूली क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्ष) महर्षि गौतम सीनियर सैकंडरी स्कूल में शुरू हुई। इस प्रतियोगिता का उदघाटन जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर खेल बोर्ड के सचिव महेंद्रसिंह शेखावत ने किया। समाज सेवी रमेश धाणदिया विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विरेंद्र शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया। पहले दिन शेरगढ़ शेष टीम ने फलौदी को छह विकेट से और मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल ने बिलाड़ा को 44 रन से हराया।
कुश्ती : जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। 17 वर्ष आयु वर्ग के 42 किलो भार वर्ग में मेघराज देवातु ने पन्नाराम को हराया। 46 किलो वर्ग में रमेश विश्नोई प्रथम, प्रतापसिंह द्वितीय रहे।
इसी तरह 50 किलो भार वर्ग में ओमप्रकाश प्रथम, चेतनराम द्वितीय, 54 किलो वर्ग में मूलसिंह प्रथम व खेतसिंह द्वितीय, 58 किलो भार वर्ग में मदनसिंह प्रथम, गुमानाराम द्वितीय, 63 किलो वर्ग में सज्जनसिंह प्रथम, सुमेरसिंह द्वितीय और 85 किलो भार वर्ग में सवाई भार्गव प्रथम व वर्धमान जैन द्वितीय रहे।
19 वर्ष आयु की 42 किलो भार वर्ग में कैलाश प्रथम, ओमप्रकाश द्वितीय, 46 किलो वर्ग में सोनाराम प्रथम, कैलाश द्वितीय, 50 किलो वर्ग में डालाराम प्रथम विजयसिंह द्वितीय, 55 किलो वर्ग में भींयाराम प्रथम, प्रकाशचंद द्वितीय, 60 किलो वर्ग में रामनिवास प्रथम, दुर्गाराम द्वितीय, 66 किलो वर्ग में मनफूल सिंह प्रथम, सुगनाराम द्वितीय और 74 किलो वर्ग में दमाराम प्रथम व विक्रमसिंह द्वितीय रहे। प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को सुबह नौ बजे महिलाबाग स्कूल में होगा। इसमें पूर्व विधायक जुगल काबरा मुख्य अतिथि होंगे। एलएन जालानी समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
खो-खो : गीतांजलि स्कूल के तत्वावधान में खो- खो प्रतियगिता गौशाला खेल परिसर में शुरू हुई। 17 वर्ष आयु के मैच में सियारा टीम ने चौकड़ी टीम को और 19 वर्ष आयु वर्ग में जालमसिंह का हत्था टीम ने समराथल स्कूल बनाड़ को हराया।
तीरंदाजी : डा. भीमराव आम्बेडकर राजकीय आवासीय उच्च माध्यमिक स्कूल के तत्वावधान में तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरूहुई। पहले दिन 17 वर्ष आयु की 30 मीटर स्पर्धा में धर्म्ेद्र प्रथम और सुजराम द्वितीय व रतनाराम तृतीय रहे। इसी आयु वर्ग की 40 मीटर स्पर्धा में धर्म्ेद्र प्रथम, पप्पाराम द्वितीय व रतनाराम तृतीय रहे। 19 वर्ष आयु की 30 मीटर स्पर्धा में मनोहर लालबहादुर प्रथम, मनोहर द्वितीय व राकेश तृतीय रहे। 50 मीटर में भी लालबहादुर प्रथम रहे।