इस समय भारतीय शेयर बाजार ठीक नजर आ रहा है। निफ्टी का दायरा 4600-4700 के बीच चल रहा है। मिककैप सूचकांक ठीक दिख रहा है। क्षेत्रों के लिहाज से मिडकैप आईटी ठीक लग रहा। तेल व गैस क्षेत्र की स्थिति आगे के लिए अच्छी नजर आ रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक की बात करें, तो जिलेट इंडिया के शेयर में आज अच्छी तेजी दिख रही है। इस कंपनी के शेयर ने आज के कारोबार में 52 हफ्तों का नया शिखर छूने लिया। यह 1068.00 रुपये तक चढ़ा, जो इसका 52 हफ्तों का नया ऊँचा स्तर है।
सलिल शर्मा कपूर शर्मा एंड कंपनी के पार्टनर हैं।
(© शेयर मंथन, 03 सितंबर 2009)