जोधपुर. जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष के छात्रों की) का खिताब हनवंत इंग्लिश मीडियम स्कूल ने जीता। उप विजेता विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल, उचियारड़ा रही। गुरुवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि मदनसिंह आमला थे। अध्यक्षता अमित वतोड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि ओम चौधरी थे।
प्रधानाचार्य सवाईसिंह भाटी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। शारीरिक शिक्षक नाथूसिंह नरूका ने स्मृति चिह्न् भेंट किए। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रहलादसिंह खींची को घोषित किया गया। संचालन मधुबाला व नरूका ने किया।