Jodhpur
ब्रिगेडियर जबरसिंह स्कूल हैंडबॉल चैंपियन
भास्कर न्यूज Friday, September 04, 2009 06:45 [IST]  

जोधपुर. ब्रिगेडियर जबरसिंह सीनियर पब्लिक स्कूल ने जिला स्तरीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता जीत ली। उसने फाइनल में चौपासनी स्कूल को 22-8 से हराकर खिताब जीता। समापन समारोह में जयनारायण गहलोत मुख्य अतिथि थे।



सॉफ्टबॉल : भदवासिया स्कूल के तत्वावधान में आयोजित स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता अश्विनी स्टेडियम में संपन्न हुई। समापन समारोह में बीएसएफ आईजी केएल मीणा मुख्य अतिथि थे। राजेंद्र सोलंकी ने अध्यक्षता की। द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि थे। संयोजक युधिष्टिर गौड़ मेहमानों का स्वागत किया।



इस प्रतियोगिता की 19 वर्ष छात्र वर्ग सुमेर स्कूल ने इस्हाकिया स्कूल को 16-1 से हराकर खिताब जीता। दिनेश ने तीन,माधोराम, अशोक, युधिष्टिर व दिलीप ने दो- दो होम होम बनाए। मौलाना आजाद स्कूल को तीसरा स्थान मिला। छात्रा वर्ग में महामंदिर ने लीग आधार पर छह अंक बनाकर खिताब जीता।



सरस्वती बाल वीणा भारती स्कूल को दूसरा और वैदिक कन्या विद्यालय को तीसरा स्थान मिला। 17 वर्ष छात्र वर्ग में बींजवाडिया ने रामपुरा भाटिया स्कूल को 13-9 से हराकर खिताब जीता। कड़वड़ टीम तीसरे स्थान पर रही। छात्रा वर्ग में बोरूंदा ने कड़वड़ टीम को 16-14 से हराकर खिताब जीता। सरस्वती बाल वीणा भारती टीम तीसरे स्थान पर रही।



खो-खो : 19 वर्ष छात्र वर्ग में खारिया आनावास ने जालमसिंह का हत्था टीम को, गीतांजलि स्कूल ने विलियम्स एकेडमी को हराया। इसी तरह 17 वर्ष आयु वर्ग में समराथल स्कूल बनाड़ ने सेंट्रल एकेडमी जोधपुर को, आर्मी स्कूल जोधपुर ने विष्णु हरी बाल विद्यालय बिलाड़ा को और गीतांजलि स्कूल महामंदिर ने रियल विजडम स्कूल को हराया।



तीरंदाजी : 30 मीटर फिटा रांउड में ईगाराम प्रथम, हरीराम द्वितीय और शिवकुमार तृतीय रहे। 40 मीटर में ईगाराम प्रथम, हरीराम द्वितीय आक्र शिवकरण तृतीय रहे। 60 मीटर में हरीराम प्रथम, ईगाराम द्वितीय और शिवकरण तृतीय रहे। जबकि 70 मीटर में ईगाराम प्रथम, हरीराम द्वितीय व शिवकरण तृतीय रहे।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: