मुंबई. बॉलीवुड के फिल्म निर्माता एवं अभिनेता नसीर खान पर 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल होने का सनसनीखेज आरोप लगा है। उड़ीसा की क्राइम ब्रांच ने मुंबई क्राइम ब्रांच से इस हाईप्रोफाइल धोखाधड़ी कांड में जांच के लिए मदद मांगी है।
चिट फंड की पैसों से बनाई फिल्म: नसीर खान की शैडो फिल्म हाल ही में रीलिज हुई है। इस फिल्म का लीड रोल एक अंधे व्यक्ति का था, जो खान ने निभाया है।
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि चिट फंड के माध्यम से जो पैसा इकट्ठा हुआ, उसका एक बड़ा हिस्सा इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ग्रेट मनोरंजन के खाते में जमा हुआ है। यही कारण है कि पुलिस ने अभिनेता एवं फिल्म निर्माता नसीर खान की फाइनइंडिया और अन्य कंपनियों के खातों को सील कर दिया है, जिसमें लगभग 191 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा कानपुर, दिल्ली, जयपुर सहित कई शहरों को पुलिस को इस बारे में अलर्ट भी कर दिया गया है।
ऐसा नहीं है कि सिर्फ नसीर खान ने अकेले ही करोड़ों रुपये की इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पुलिस ने उनके अलावा छह अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है, जिसमें सैडो फिल्म के सह-निर्माता समीर आलम का नाम भी शामिल हैं।
ऐसे दी गई इतनी बड़ी साजिश अंजाम
उड़ीसा पुलिस द्वारा मुंबई क्राइम ब्रांच को दी गई जानकारी पर विश्वास किया जाये, तो नसीर खान ने अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग नाम से कई कंपनियां बनाई थी। जिसमें से एक कंपनी की वेबसाइट जिसका नामक फाइनइंडिया डॉट कॉम है, इन दिनों विवादों के घेरे में हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से अभिनेता खान एवं उनके साथियों ने कई लोगों की एक चैन बनाई और बाद में उन्हें उनके निवेश किये गये रुपये दो वर्ष में दोगुना करने का फरोसा दिला कर 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
इस धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों में मुंबई, दिल्ली, कानपुर, जयपुर, कोलकाता जैसे बड़े शहरों के अलावा बालासोर, भद्रक, झारसुगुडा और राउरकेला शहर के बासिंदे भी शामिल हैं। उड़ीसा के पुलिस महानिदेशक (क्राइम ब्रांच) अरुण राय का दावा है कि उनके खिलाफ अभिनेता एवं निर्माता नसीर खान के खिलाफ इस कांड में शामिल होने का पुख्ता सबूत है। उन्होंने बताया कि जिस फाइनइंडिया वेबसाइट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, खान उसके बोर्ड के निदेशक हैं।