Jodhpur
नयन मेहता ने जीती मैराथन दौड़
भास्कर न्यूज Saturday, September 05, 2009 06:20 [IST]  

जोधपुर. ओसवाल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को मैराथन दौड़ के साथ हुआ। दौड़ को नयन मेहता ने जीता। जैन युवा संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ओसवाल खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत महावीर कॉम्पलेक्स में सुबह सात बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। बैंड की मधुर स्वर लहरियों के बीच बिरदमल भंडारी और पत्नी ने ध्वजारोहण किया।



यह दौड़ सरदार स्कूल, जालोरीगेट से गोल बिल्डिंग होते हुए महावीर कॉम्पलेक्स के सामन भैरव सर्किल पर समाप्त हुई। मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला गया। इसमें जैन युवा संघ ने महावीर युवा संघ को हराया। शनिवार से क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज और अन्य खेलों के मुकाबले शुरू होंगे।



मनोहरसिंह ‘पॉवरमैन ऑफ राजस्थान पुलिस’ बने
जोधपुर के मनोहरसिंह सांखला ने पुलिस अंतर रेंज भारोत्तोलन में लगातार छठी बार पॉवरमैन आफ राजस्थान पुलिस को खिताब जीता। धौलपुर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में मनोहरसिंह ने कुल 210 किलो वजन उठाकर यह खिताब जीता। इसमें 64 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्हें ऑल इंडिया पुलिस भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में चुना गया है। मनोहरसिंह सांखला यहां एसपी सिटी कार्यालय में कार्यरत हैं।



स्कूली जिम्नासिटक्स प्रतियोगिता शुरू



राउप्रावि गोयलों की ढाणी के तत्वावधान में छात्र- छात्राओं की स्कूली जिम्नाटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। उम्मेद स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष लख्मणसिंह ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में सात और छात्रा वर्ग में चार स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही है। पहले दिन छात्रों की फ्लोर एसरसाइज और छात्रों की बीमा उपकरण स्पर्धा करवाई गई।

 
Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: