जोधपुर. जैन युवा संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ओसवाल खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शनिवार से क्रिकेट, बैडमिंटन व कैरम के रोमांचक मैच खेले गए। क्रिकेट में कुबेर क्लब ने ह्यूमर क्लब को आठ रन से, रिषभ इलेवन ने जैन संस्कार मंच को नौ विकेट, नाकोड़ा इलेवन ने सिंघवी हवेल को आठ विकेट से, नाकोड़ा रॉयल ने जोधपुर वॉरियर को सात विकेट से हराया।
इसी तरह बैटमिंटन के युगल मुकाबले में अशोक- राजीव की जोड़ी ने सुमित- आशीष को जोड़ी को, शीबु मेहता- निहार की जोड़ी ने मोहित-सिद्धार्थ की जोड़ी को और महावीर- गजेंद्र की जोड़ी ने शुभम-भरत की जोड़ी तथा अरूण गौरव की जोड़ी ने रोहित-पीयूष की जोड़ी को हराया। इसी तरह पुरूषोत्तम- भ्रत ने पीयूष-रिषभ को, शैलेंरद- गौरव ने मनीष- कुशाग्र की जोड़ी को हराया।
बैडमिंटन के एकल मुकाबले में रिषभ रांका ने श्रेयांश को, भरत जैन ने, जिनेंद्र जैन को, गौरव छाजेड़ ने रोहित भंसाली को और सुदीप डागा ने आकाश भंसाली को हराया। कैरम में अक्षय बोहरा, अंकित, ध्रुव जैन, कार्तिक मेहता, मनन, कुणाल, शुभम, चिराग, प्रिंस भंडारी, वैभव सांखला और दिव्यांशु धारीवाल ने अपनी- अपनी बाजियां जीतकर पूरे अंक हासिल कर लिए।