Jodhpur
चौपासनी स्कूल फुटबॉल चैंपियन, वॉलीबॉल में साई उपविजेता
भास्कर न्यूज Sunday, September 06, 2009 04:26 [IST]  

जोधपुर. चौपासनी स्कूल ने उच्च् माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली। चौपासनी स्कूल ने 19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में सुमेर पुष्टिकर स्कूल को तथा 17 वर्ष आयु वर्ग में हनंवत अंग्रेजी माध्यम को हराया। इस प्रतियोगिता में कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया।



साई टीम वॉलीबॉल उपविजेता : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के जोधपुर स्थित खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की वॉलीबॉल टीम राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उप विजेता रही। विजयनगर (अजमेर) आयोजित 19 वर्ष आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता का फाइनल हनुमानगढ़ और साई जोधपुर टीम के बीच खेला गया।



टीम : अमित कुमार, विरेंद्रसिंह, सुनील कुमार, मनप्रीत, अजीतसिंह, विकास कुमार, विकास, सोमवीर, कमलेश खटीक, मुकेश कुमार और रामअवतार। जीएस बरार टीम के प्रशिक्षक थे।



टेबल टेनिस : सुमेर पुष्टिकर स्कूल में स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें 19 वर्ष आयु वर्ग में सुमेर पुष्टिकर स्कूल के बालकों ने खिताब जीता। सरदार चिल्ड्रन स्कूल उप विजेता रही। बालिका वर्ग में सोहनलाल मनिहार टीम विजेता और सरदार चिल्ड्रन स्कूल उप विजेता रही।



17 वर्ष आयु वर्ग में जयनारायण व्यास स्कूल विजेता और सेंट्रल एकेडमी पावटा उप विजेता रही। समापन समारोह में राहुल पाराशर मुख्य अतिथि थे। पुष्टिकर एज्यूकेशन ट्रस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश बोड़ा ने अध्यक्षता की।



तीरंदाजी : डा. भीमराव आम्बेडकर आवासीय स्कूल मंडोर ने 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की इंडियन और फिटा राउंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आगोलाई को दूसरा और डोली को तीसरा स्थान मिला। समापन समारोह में देवाराम मुख्य अतिथि थे।



कबड्डी : प्रभात सालवाकलां ने कबड्डी खिताब जीता। 19 वर्ष आयु वर्ग में गुढ़ा विश्नोईयां ने प्रभात सालवाकलां को हराकर खिताब जीता। 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रभात सालवाकलां प्रथम और बीजेएस टीम दूसरे स्थान पर रही।

 
Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: