जोधपुर. डागा डायमंड, जोधपुर रॉयल और हॉक इलेवन ने ओसाल खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। जैन युवा संघ के तत्वावधान में चल रही इस प्रतियोगिता में रविवार को क्रिकेट के अलावा टेबल टेनिस, कैरम और बैडमिंटन के मैच खेले गए।
कैरम के जूनियर एकल मैचों में अर्चित जैन, चित्रांश चौपड़ा, शुभम भंडारी, जयेश सिंघवी, अक्षित मेहता, कुशाल, कार्तिक, हर्ष,प्रियंक, आदित्य, खुशेंद्र, रजत, श्रेयांश भंसाली, श्रेयांश मेहता, नमन, प्रणय, अमित और प्रशांत मेहता विजयी रहे। सीनियर एकल में प्रवीण मेहता, अमित भंडारी, पीयूष, राहुल, गौरव, अनुराग, देवेंद्र, गौरव, पंकज और आशीष विजयी रहे।
शैलेंद्र भंडारी और गौरव छाजेड़ की जोड़ी ने बैडमिंटन युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टेबल टेनिस सीनियर वर्ग में सिद्धार्थ गोलिया, महिपाल मेहता, समकित गांग, किशोर सेठिया, गौरव भंडारी और मयंक जैन विजयी रहे। जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ, मयंक, सिद्धार्थ बच्छावत, समकित गांग, सम्यक भंडारी व अन्य खिलाड़ी अगले दौर में पहुंच गए।