जोधपुर. जोधपुर जिला राइफल शूटिंग एसोसिएशन की ओर से बीएसएफ के दईजर स्थित शूटिंग रैंज में डबल ट्रेप और टारगेट शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 26 शूटर्स ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बीएसएफ के डीआईजी एसएस राठौड़ और कंमाडेंट मनीष मौजूद थे। पांच राउंड की ट्रेप चैंपियनशिप में गणपतसिंह चैंपियन बने।
जितेंद्रसिंह को दूसरा और पुष्पेंद्रसिंह को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में हेमेंद्रसिंह विजेता रहे। मुख्य अतिथि डीआईजी एसएस राठौड़ ने पारितोषिक वितरण किया। रैंज ऑफिसर कल्यासिंह राठौड़ और पुष्पेंद्रसिंह ने प्रशिक्षण दिया। ये दोनों राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं।