जोधपुर. भीलवाड़ा ने सीनियर राज्य स्तरीय क्रिकेट कॉल्विन शील्ड के ग्रुप मैच में झालावाड़ के खिलाफ 75 ओवर में 315 रन बनाए। इस ग्रुप के मैच मंगलवार से यहां शुरू हुए। भीलवाड़ा के नरेंद्र चौधरी ने शानदार नाबाद शतक लगाया।
उसने 222 गेंदों का सामना करते हुए बेहतरीन 169 रन बनाए। उसने नौ छक्के और 13 चौके लगाए। देवेंद्र सिंह ने 34 रन बनाए। झालावाड़ के अरबाज खान व सुबान खान ने तीन- तीन विकेट लिए। जवाब में झालावाड़ ने आज का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन बना लिए थे।
अजमेर-अलवर
अलवर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। सुमित राना ने 45 गेंदों पर 60 रन बनाए। उसने दो छक्के और आठ चौके लगाए। राजेंद्र ने 29 और मनजीत ने 26 रन बनाए। अजमेर के शराफत खान और कोशान ने दो दो विकेट लिए। जवाब में अजमेर ने आठ विकेट पर 145 रन बना लिए थे। अक्षय कुमार 57 और नमन 19 रन बनाकर क्रीज पर थे। अलवर के हेमानी कुमार ने तीन, मनजीत और गगनदीप ने दो दो विकेट लिए।
नागौर—कोट
टॉस जीतकर नागौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 ओवरों में नौ विकेट पर 221 रन बनाए। चिज ने 68, चेतन बिस्ट ने 65 व अमित ने 23 रन बनाए। कोटा के अहमद ने तीन, सुमित माथुर व शहजाद खान ने दो- दो विकेट लिए।