यह प्रयोग बहुत आसान है, जरूरत है, तो बस वायु दबाव को समझने की।
जरूरत
एक हेयर ड्रायर
एक थर्माकोल की गोलाकार कटी शीट (हेयर ड्रायर की नोजल से बड़ी न हो)
प्रयोग
एक हेयर ड्रायर लें। थर्माकोल की शीट (बॉल) पर मनचाहामुंह बनाएं या किसी जानवर का चित्र लगा दें। अब हेयर ड्रायर के नोÊाल यानी मुंह पर बॉल को रखें। ड्रायर ऑन होगा, तो बॉल हवा में उठकर उड़ने लगेगी।
तीन धातु की बनी बॉलों को एक जार में डालें। इस प्रयोग के जरिए हम घर्षण को समझेंगे
प्रयोग
कांच या प्लास्टिक का मध्यम ऊंचाई वाला जार लें। तीन धातुओं की बॉलें लेकर उसमें से एक बॉल को जार में डालें। अब जार में इतनी रेत डालें कि वह बॉल रेत के अंदर छुप जाए। अब दूसरी बॉल जार में डालें। दोबारा रेत डालकर बॉल को ढक दें। तीसरी बॉल भी जार में डालें और रेत भर दें, ताकि वह बॉल भी छुप जाए। अब जार को हिलाइए। आप देखेंगे कि बॉल एक-एक करके बाहर कूदेंगी।