जोधपुर. संदीप गुप्ता और संदीप परिहार के शानदार शतक की मदद से कोटा ने राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट के ग्रुप मैच में भीलवाड़ा पर शिंकजा कस लिया। यहां चल रही इस प्रतियोगिता में कोटा के 314 रन के जवाब में भीलवाड़ा की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 99 रन पर सिमट गई।
नरेंद्र चौधरी ने शानदार 72 रन बनाए। कोटा के जीतूसिंह, नरेश, और सुमित माथुर ने तीन-—तीन विकेट लिए। 215 रन की बढ़त के साथ कोटा ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 277 रन बनाकर पारी घोषित की। संदीप गुप्ता ने 129 और संदीप परिहार ने अविजित 108 रन बनाए। 493 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भीलवाड़ा ने बिना किसी नुकसान के एक रन बना लिया था।
नागौर—अजमेर
अजमेर की पहली पारी 130 रन के जवाब में नागौर ने 144 रन बनाए। चेतन ने 47 रन बनाए। अजमेर के अक्षय ने तीन, हनूत भाटी , हरमिंदरसिंह और शराफत ने दो—दो विकेट लिए। 14 रन से पिछड़न के बाद अजमेर ने दूसरी पारी में 227 रन बनाए। दीपेंद्रसिंह और अक्षय ने 57—57 रन बनाए। नरेश ने तीन विकेट लिए। जीत के लिए 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नागौर ने एक विकेट खोकर पांच रन बना लिए थे।
झालावाड़—अलवर
झालावाड़ ने पहली पारी में 276 रन बनाए। हिमांशु ने 41 रन बनाए। योगेश द्विवेदी ने चार और शाहबान खान ने तीन विकेट लिए। 33 रन से पिछड़ी झालावाड़ ने आज का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 48 रन बनाए लिए थे।