Ludhiana
शहर के मुंडों की बादशाहत कायम
Bhaskar News Monday, September 14, 2009 03:51 [IST]  

लुधियाना. 60वीं जूनियर (लड़के लड़कियां) पंजाब बास्केटबाल चैंपियनशिप में लगातार चौथी बार भी लुधियाना बास्केटबॉल एकेडमी के लड़कों ने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। गुरु नानक देव स्टेडियम में रविवार को हुए फाइनल मैच में लुधियाना बास्केटबॉल एकेडमी ने मुक्तसर की टीम को 78—58 अंको के अंतर से मात देकर जीत अपने नाम कर ली। इसी तरह लड़कियों की टीम में पिछली बार की उपविजेता लुधियाना की टीम इस बार की विजेता बनी।



लुधियाना की टीम ने पिछली बार की विजेता टीम गुरदासपुर को 73—65 के अंकों के अंतर से मात दी। लड़कों मे गुरदासपुर की टीम और लड़कियों में अमृ-तसर की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट और पंजाब पुलिस एकेडमी, फिल्लौर के डायरेक्टर आरएस गिल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।



उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के समय अजरुन अवार्डी परमिंदर सिंह, अजरुन अवार्डी सुमन शर्मा, इंडियन बास्केटबॉल टीम के कैप्टन जगदीप सिंह, टीम प्लेयर तलविंदर सिंह, पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी तेजा सिंह धालीवाल आदि भी मौजूद थे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: