Ludhiana
रामगढ़िया एजुकेशन कॉम्पलेक्स ने जीती सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप
Bhaskar News Monday, September 14, 2009 04:25 [IST]  

लुधियाना. जिला सॉफ्टबाल चैंपियनशिप लड़कों का फाइनल मैच गुरु नानक स्टेडियम के मल्टीपर्पज ग्राउंड में हुआ। फाइनल मैच रामगड़िया एजुकेशन कॉम्पलेक्स और रामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच में हुआ। फाइनल मैच एकतरफा रहा और रामगड़िया एजुकेशन कॉम्पलेक्स ने 60 के अंकों के अंतर एजुकेशन कॉम्पलेक्स ने 60 के अंकों के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।



रामगढ़िया एजुकेशन कॉम्पलेक्स की रो से अमित ने दो, दीपक ने एक, मंगत ने एक, अरुण ने एक और हरनेक सिंह ने एक स्कोर बनाया। जिला सॉफ्टबाल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पीएन पासी ने बताया कि जिला चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सितंबर के अंत तक फाइनल ट्रायल लिए जाएंगे। उसके बाद जिला टीम की घोषणा की जाएगी। यह जिला टीम पंजाब सॉफ्टबाल चैंपियनशिप जो कि अमृ-तसर में 10 और 11 अक्टूबर को होनी है, में भाग लेगी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: