लुधियाना. गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कालेज में आज से इंटर कालेज स्वीमिंग चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का उद्घाटन कालेज के डायरेक्टर डा. एमएस सैनी करेंगे। इसमें पीटीयू से संबध कई टेक्निकल कालेज हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में विभिन्न इवेंट्स जैसे फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, आईएम, बटरफ्लाई आदि होंगे।