Ludhiana
बीवीएम की टीम बनी चैंपियन
भास्कर न्यूज Wednesday, September 16, 2009 03:55 [IST]  

लुधियाना. सरस्वती मॉडर्न स्कूल में हुई इंटर स्कूल जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बीवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊधम सिंह नगर की अंडर 14 आयुवर्ग की लड़कियों ने चैंपियनशिप पर अपना कब्जा कर लिया। बीवीएम स्कूल 37 प्वाइंट के साथ पहले, ग्रीन लैंड स्कूल, सेक्टर 32 20 प्वाइंट के साथ दूसरे और आर्य स्कूल 12 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहा।



बीवीएम स्कूल की टीम ने कुल 11 मेडल जीते जिनमें चार गोल्ड, पांच सिल्वर और दो ब्रांज मेडल हैं। 16 किलोग्राम से कम भार वर्ग में बीवीएम स्कूल, ऊधम सिंह नगर की तमन्ना ने पहला और आर्य स्कूल की पल्लवी शर्मा ने दूसरा स्थान जीता।



16 से 18 किलोग्राम भार वर्ग में बीवीएम ऊधम सिंह नगर की मुस्कान ने पहला और पीएयू स्कूल की काजल ने दूसरा स्थान, 18 से 20 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में ग्रीन लैंड स्कूल, सेक्टर 32 की हरमनजीत कौर ने पहला और बीवीएम ऊधम सिंह नगर की प्रतिभा ने दूसरा स्थान, 20 से 22 किलोग्राम भार वर्ग में बीवीएम ऊधम सिंह नगर की सोनिया ने पहला और आर्य स्कूल की महक ने दूसरा स्थान, 22 से 24 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रीन लैंड सेक्टर 32 की नवजोत कौर ने पहला और बीवीएम ऊधम सिंह नगर की भारती ने दूसरा स्थान, 24 से 26 किलोग्राम भार वर्ग में बीसीएम शास्त्री नगर की नित्या सूद ने पहला स्थान हासिल किया और बीवीएम ऊधम सिंह नगर की अनुष्का जैन ने दूसरा, 26 से 29 किलोग्राम भार वर्ग में आर्य स्कूल की संजना ने पहला, बीवीएम ऊधम सिंह नगर की मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया।



29 से 32 किलोग्राम भार वर्ग में पीएयू गवर्नमेंट स्कूल की शिवानी ने पहला, ग्रीन लैंड स्कूल की गीतिका ने दूसरा और बीवीएम ऊधम सिंह नगर की अंकिता ने तीसरा स्थान, 32 से 35 किलोग्राम भार वग4 में ग्रीन लैंड सेक्टर 32 की राजवीर कौर ने पहला, आर्य स्कूल की मोनिका ने दूसरा और बीवीएम चंडीगढ़ रोड की राजदीप ने तीसरा स्थान, 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में बीवीएम ऊधम सिंह नगर की पल्लवी ने पहला और आर्य स्कूल की नीलम ने दूसरा स्थान और 38 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में बीसीएम शास्त्री नगर स्कूल की सिफ्ती भाटिया ने पहला और बीवीएम ऊधम सिंह नगर की मेघना गौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। बीवीएम ऊधम सिंह नगर स्कूल की प्रिंसिपल सुनील अरोड़ा और डायरेक्टर स्पोर्ट्स बलजीत सिंह गिल ने टीम को बधाई दी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: