लुधियाना. लुधियाना बैडमिंटन एकेडमी (एलबीए) के ट्रेनी खिलाड़ियों ने संगरूर में 12 से 14 सितंबर तक हुई पंजाब स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन किया। ध्रुव कपिला और सान्या सिंगला ने अंडर 10 आयुवर्ग में खिताब अपने नाम किए।
ध्रुव कपिला ने फाइनल में गुरदासपुर के अमन को 21-12, 21-12 के अंतर से मात दी। इसी तरह सान्या सिंगला ने गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में जालंधर की वंशिका को 21-11, 21-9 के अंतर से मात दी।
अंडर 13 आयुवर्ग के डबल्स मुकाबले में ध्रुव कपिला अपने जोड़ीदार कशिश के साथ सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहा। नौ वर्षीय ध्रुव कपिला कोच आरिफ और कोच गोर्वधन से ट्रेनिंग ले रहा है। लुधियाना बैडमिंटन एकेडमी की ओर से दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी गई।