Ludhiana
कालेज ऑफ एग्रीकल्चर ने जीते बास्केटबॉल टाइटल
भास्कर न्यूज Thursday, September 17, 2009 03:26 [IST]  

लुधियाना. पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) के इंटर कालेज बास्केटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच बुधवार को पीएयू स्टेडियम में करवाए गए। लड़कों की प्रतियोगिता में कालेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की टीम विजेता रही।



इस टीम ने कालेज ऑफ एग्रीकल्चर को 75—59 अंकों के अंतर से मात दी। फाइनल मैच में सुमेर औलख बेस्ट स्कोरर रहे। सुमेर ने 23 अंक बनाए। लड़कों की प्रतियोगिता में कालेज ऑफ बेसिक साइंस तीसरे स्थान पर रहा।



लड़कियों की प्रतियोगिता में कालेज ऑफ एग्रीकल्चर पहले, कालेज ऑफ होमसाइंस दूसरे और कालेज ऑफ बेसिक साइंस तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर पीएयू के बास्केटबाल कोच हरजिंदर सिंह भी मौजूद थे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: