Ludhiana
कमिश्नर ऑफिस में चले बैठकों के कई दौर
भास्कर न्यूज Thursday, September 17, 2009 03:48 [IST]  

लुधियाना. सदन बैठक को लेकर निगम कमिश्नर अजॉय कुमार सिन्हा ने मातहत अधिकारियों को होमवर्क पूरा करने के निर्देश दिए हैं। चंडीगढ़ से दोपहर को लुधियाना पहुंचे सिन्हा ने पहले बीएंडआर विभाग के अधिकारियों से सड़कों की सुध ली। हालांकि निगम प्रशासक बेहतर सड़कों का दावा तो जरूर करते आए हैं, लेकिन उनकी हालत किसी से छुपी नहीं है।



कमिश्नर ने सड़कों का रखरखाव बेहतर ढंग से करने के निर्देश भी दिए। जिन इलाकों में पानी खड़ा होने से सड़कें टूट रही हैं, खासतौर पर वहां पानी की निकासी के पूरे प्रबंध करने के लिए कहा गया है। मीटिंग में अधिकारियों ने तकनीकी स्टाफ की कमी का रोना भी रोया। सिन्हा ने अधिकारियों को साफ किया है कि क्वालिटी से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।



निर्माणदायी एजेंसियों से काम पूरी तसल्ली से करवाया जाए। ओएंडएम अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंने पेयजल की क्वालिटी पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए भी कहा गया है। देर शाम सिन्हा ने जोनल कमिश्नरों के साथ भी बैठक की। उन्हें भी रिकॉर्ड के साथ अप टू डेट रहने के लिए कहा गया है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: