सीरियल फौजी के रीमैक में पुलकित सम्राट शाहरुख खान के बेटे का रोल करने वाले हैं, जल्दी ही इसका प्रसारण कलर्स चैनल पर शुरू होने वाला है। दूरदर्शन के फौजी सीरियल से ही शाहरूख खान की पहचान बनी थी। शाहरुख का प्रोडक्शन हाउस रेड चिली इसके लिए नए चेहरे ढूंढ रहा था लेकिन खबर है कि क्यूंकि सास भी कभी बहु थी में लक्ष्य विरानी का किरदार निभाने वाले पुलकित को अभिमन्यू सिंह के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है।
पिछले दिनों पुलकित ने बालाजी के खिलाफ पैसे न देने के लिए बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जब पुलकित से फौजी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनसे शो को लेकर प्रोडक्शन हाउस ने कांटेक्ट तो किया है, लेकिन फिलहाल कुछ फाइनल नहीं है।
फौजी से जुड़ने वाले कई सारे एक्टर सुभाष घई के एक्टिंग स्कूल से लिए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि फौजी का प्रसारण जल्दी ही शुरू होगा और उसे कोई आने को है से रिप्लेस किया जाएगा।