Ludhiana
झूठे प्रचार से बचें युवा कार्यकर्ता : अशोक तंवर
भास्कर न्यूज Friday, September 18, 2009 04:24 [IST]  

लुधियाना. अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे जनता तक सच्ची बातें पहुंचाएं। तंवर आज यहां फिरोजपुर रोड पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कई बार संचार माध्यमों के जरिए जनता में गलत संदेश जाता है, इससे युवा कांग्रेस की छवि खराब होती है।



कैंप के मुख्य प्रशिक्षक विजय महाजन ने उन्हें प्रबंधन के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्याओं को समझना होगा। जब तक वे जनसमस्याओं को समझेंगे नहीं, तब तक उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। कांग्रेस के सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा है कि युवा कांग्रेस हर पंचायत में पांच और शहर में वार्ड स्तर पर दस आम आदमी के सिपाही बनाए जाएंगे।



जिनका काम केंद्र सरकार की सारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस आम आदमी का सिपाही बनाने का आदेश जनता में जागृति पैदा करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में अगर कहीं भी गड़बड़ होती है तो आम आदमी का सिपाही उस मुद्दे को उठाएगा। जरूरी हुआ तो इसके लिए सूचना के अधिकार का सहारा भी लिया जाएगा।



युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि इस से कांग्रेस का नाता आम आदमी से बढ़ेगा। आम आदमी की समस्याएं हल होंगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस वर्कर को सिर्फ कांग्रेस कार्यकत्र्ता के पास ही नहीं जाना है बल्कि हर आदमी तक पहुंचना है। उन्होने कहा कि सभा कार्यकर्ताओं को शपथ लेनी होगी कि वे आम आदमी का सिपाही बन कर उसकी लड़ाई लड़ेंगे।



इस कैंप में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को आगे ले जाना चाहते है वे युवा वर्ग को देश की बागडोर संभालना चाहते है। यह काम तभी होगा जब सभी युवा मिलकर एक साथ चलेंगे। उन्होने युवा कांग्रेस सदस्यों को आम आदमी के सिपाही के बारे में पूरी जानकारी दी। इस मौके पर पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सांसद माणिक टैगोर, विजय इंद्र सिंगला, रवनीत सिंह बिट्टू, डिम्पल राणा, जितेंद्र सिंह ने भी बहस में भाग लिया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: