Ludhiana
बाहरी खिलाड़ी पर दो टीमों ने किया बहिष्कार
भास्कर न्यूज Saturday, September 19, 2009 02:11 [IST]  

लुधियाना. ओमेक्स ग्रुप की तरफ से शहर में करवाए जा रहे फस्र्ट इंटर फुटबाल कापरेरेट टूर्नामेंट में बीते दिन डच्यूश पोस्ट बैंक और एसबीआई बैंक ने दैनिक जागरण की टीम के साथ खेलने से मना कर दिया। दोनों टीमों ने दैनिक जागरण द्वारा बाहरी खिलाड़ियों को टीम में खिलाने पर उनका बहिष्कार किया है। टूर्नामेंट के पहले दिन दैनिक भास्कर से 2 अंक गवाने के बावजूद भी दैनिक जागरण की टीम शुक्रवार को फिर से बाहरी खिलाड़ियों को लेकर मैदान में उतरी।



पहले दिन भी दैनिक जागरण ने यही किया था। जब दैनिक भास्कर की टीम ने आयोजकों से आपत्ति जताई तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दैनिक जागरण की टीम से पहचान पत्र मांगे। लेकिन दैनिक जागरण की टीम पहचान पत्र नहीं दिखा पाई थी। वहां मौजूद आयोजकों ने दैनिक भास्कर को 2 अंक देते हुए विजेता घोषित कर दिया और दैनिक जागरण की टीम को तुरंत ग्राउंड से बाहर कर दिया था।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: