जीटीवी के शो अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में अब होने वाला है कबड्डी मैच, ये मैच होगा ठाकुर के दोनों बेटों के बीच। खबर अगर सही निकली तो अब घर में पॉलीटिक्स करने की बजाए शेखर का भाई उसे कबड्डी के खेल में हराने की कोशिश करेगा।
कहानी कुछ ऐसी है कि लोहा सिंह अपने दोनों बेटों के बीच जायदाद का बंटवारा करने की सोचता है। मुश्किल तब खड़ी हो जाती है जब दोनों बेटे एक ट्रेक्टर को लेने के लिए लड़ने लगते हैं। इस सब झमेलों को खत्म करने के लिए दादाजी उन दोनों को कबड्डी खेलने का सुझाव देते हैं। जो कबड्डी जीतेगा वही ट्रेक्टर का मालिक होगा।
सूत्रों के अनुसार शेखर यानी अभिषेक इस मैच को लेकर थोड़ा डरा हुआ है, उसके घुटने में चोट लगी है और डायरेक्टर ने रियल शॉट्स की मांग की है। खबर तो ये भी है कि शेखर ही मैच और ट्रेक्टर जीतेगा।