Career
कैट क्रेक करने के लिए जरूरी शब्दों पर पकड़
Bhaskar News Sunday, September 20, 2009 01:05 [IST]  

कैट क्रेक करने के लिए मैथ्स के साथ सबसे ज्यादा जरूरी है इंग्लिश पर अच्छी पकड़, ये तभी संभव है जब आप पिछले तीन सालों के कैट पेपर की वॉकेबलैरी को समझते हो। पिछले साल कैट में कई ऐसे शब्द थे जिसने स्टूडेंट्स को खासा परेशान किया। इसलिए कैट-2010 में सफल होने के लिए सारे कन्फ्यूजन दूर कर लें।



यह कहना है दिल्ली से आए करियर लॉन्चर के मेंटर आकाश गौतम का। शनिवार को करियर लांचर द्वारा कैट में स्टूडेंट्स को आने वाली वोकेबुलेरी से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए संतोष सभागृह में सेमिनार आयोजित किया गया।



विज्ञापन व फिल्म से बताया अर्थ-तीन घंटे तक चले इस सेशन के दौरान श्री गौतम ने स्टूडेंट्स को 120 से अधिक नए वर्ड बताए। उन्होंने बताया ये वर्ड तभी याद हो पाएंगे जब इनका रेग्युलर उपयोग वाक्यों में किया जाए। इस मौके पर उन्होंने वर्ड याद करने के तरीको की भी जानकारी दी। जिस तरह किताबें पढ़ते हैं उसी तरह डिक्शनरी को भी अनिवार्य बनाने की भी उन्होंने सलाह दी।



सेमिनार के बीच-बीच में विज्ञापन और फिल्मों की थीम पर स्टूडेंट्स को कई शब्द समझाए गए। स्टूडेंट्स ने कहा यह सेमिनार उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: