Ludhiana
पूजा शाह खेलेगी इंटर यूनिवर्सिटी चेस टूर्नामेंट
भास्कर न्यूज Sunday, September 20, 2009 03:44 [IST]  

लुधियाना. पूजा शाह को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेस टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। पूजा श्री अरबिंदो कालेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में बीकॉम थर्ड ईयर की छात्रा है। लुधियाना से इस टूर्नामेंट के लिए चुनी जाने वाली वह एकमात्र छात्रा है। पूजा का चयन पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा करवाए गए इटंर कालेज मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर किया गया।



पूजा ने सभी चार मैचों में जीत हासिल की। पूजा ने बताया कि उसके पिता रमेश कुमार उसके आदर्श हैं। जीएम एजुकेशन एंड एडमिनिस्ट्रेशन कर्नल पीएस चौधरी, प्रिंसिपल डॉ. प्रेम कुमार ने पूजा शाह को उसकी सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर कालेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज मुनीश मरवाहा भी मौजूद थे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: