लुधियाना. डीसीएम प्रेसीडेंसी स्कूल में तीन दिवसीय एडवेंचरस स्पोर्ट्स एक्टिविटी कैंप का आयोजन किया गया। नेशनल एडवेंचरस स्पोर्ट्स एकेडमी (एनएएसए), देहरादून के सहयोग से लगे इस कैंप में स्टूडेंट्स ने ऐसी गतिविधियों में भाग लिया जिन्हें देख सभी दंग थे। मंकी क्रॉलिंग, ट्रस्ट फाल, लैड्डर क्लाइंबिंग और फ्लाइंग फॉक्स जैसी एक्टिविटीज में विभिन्न आयुवर्ग के बच्चों ने भाग लिया।
स्कूल की प्रिंसिपल अमिता मित्तल ने बताया कि इस तरह की एक्टिविटीज स्टूडेंट्स में सेल्फ कॉन्फिडेंस, स्टैमिना और सहनशक्ति आदि पैदा करने के उद्देश्य से करवाई जाती हैं। एनएएसए के मास्टर ट्रेनर नरेंद्र कादियां ने बताया कि बच्चों को डेयरडेविल, रैडर्स, वारियर्स और ब्रैवो में बांटा गया है।
स्टूडेंट्स को टेंट पिचिंग आदि सिखाई गई। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान छात्रों को ‘टीमवर्क’ की महत्ता के बारे में भी बताया जाएगा। इस अवसर पर सावित्रि चंद्रशेखरन, शंपा दत्ता, मनीष सिंगला, हरमनजीत, राजेश और सरबजीत आदि मौजूद थे।