Ludhiana
टी 10 गली क्रिकेट को लेकर उत्साह
भास्कर न्यूज Monday, September 21, 2009 03:16 [IST]  

लुधियाना. टी 10 गली क्रिकेट के फॉर्म लेने के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। लुधियाना गली के गुरु वरिंदर पटवारी ने बताया कि दो दिन में 825 फॉर्म बिक चुके हैं। फॉर्म 22 सितंबर तक मिलेंगे। वरिंदर पटवारी ने बताया कि फॉर्म भरने वाले सभी खिलाड़ियों का 26 और 27 सितंबर को ट्रायल लिया जाएगा।



उनके अनुसार लुधियाना शहर ही नहीं बल्कि आस पास के माछीवाड़ा, जगराओं, पायल आदि इलाकों से भी भारी संख्या में खिलाड़ी आ रहे हैं। लुधियाना गली के गुरु ने बताया कि ट्रायल के बाद 14— 14 खिलाड़ियों की चार टीमें गठित की जाएंगी। इंट्रा सिटी गली मैच 29 सिंतबर को गवर्नमेंट कालेज फॉर ब्वॉयज में होंगे। लुधियाना गली क्रिकेट टीम की फ्रैंचाइजी बॉलीवुड अदाकारा दिव्या दत्ता के पास है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: