Jodhpur
राजेश ने अलवर को सस्ते में समेटा
Bhaskar news Monday, September 21, 2009 04:30 [IST]  

जोधपुर. नागौर के राजेश विश्नोई की घातक गेंदबाजी के आगे अलवर की टीम टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 84 रन पर ही पैवेलियन लौट गई। राजेश विश्नोई ने 14 रन देकर सात विकेट लिए।



राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट के एलीट ग्रुप के चौथे लीग मैच में नागौर ने आज का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 31 रन बना लिए थे। इससे पहले नागौर की टीम भी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी थी और उसकी पहली पारी 119 रन पर सिमट गई थी। चेतन बिष्ट ने 31 रन बनाए थे।



भीलवाड़ा—अजमेर



अजमेर ने पहली पारी में 254 रन बनाए। हरमिंदर ने 67 व अफरोज ने 40 रन बनाए। कुमारमंगलम ने पांच विकेट लिए। जवाब में भीलवाड़ा ने पहली पारी में चार विकेट खोकर 110 रन बना लिए थे। सूयप्रकाश ने 48 व अशोक चांदना ने 44 रन बनाए। हनूत भाटी ने 15 रन देकर चार विकेट लिए।



झालावाड़ —कोटा : कोटा ने पहली पारी में 134 रन बनाए। रियाज ने चार, योगेश व संजय ने तीन—तीन विकेट लिए। जवाब में झालावाड़ ने दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए थे। तनवीर ने 55 रन बनाए।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: