Ludhiana
एक अक्टूबर से होगी धान की सरकारी खरीद
Bhaskar News Wednesday, September 23, 2009 07:25 [IST]  

लुधियाना. पंजाब सरकार ने पहली अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद करने की घोषणा कर दी है। एफसीआई पंजाब के जनरल मैनेजर देवराज ने बताया कि इस बार सूबे में करीब 137 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। जो पिछले साल के मुकाबले में 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा है।



फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) पंजाब के जनरल मैनेजर देवराज की मानें तो एफसीआई के पंजाब में स्थित गोदामों के भीतर 62.17 लाख मीट्रिक टन अनाज रखने की क्षमता है। गोदामों में पड़े धान को चावल में तब्दील करने के लिए शैलरों में अनाज भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जब तक धान की खरीद शुरू होगी, तब तक गोदामों में जगह बना दी जाएगी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: