Chandigarh
सात मोबाइल कंपनियां पंजाब में देंगी सेवाएं
गुलशन कुमार Thursday, September 24, 2009 03:11 [IST]  

चंडीगढ़. पंजाब सर्किल में जल्द ही कई घरेलू और विदेशी टेलीकॉम कंपनियां अपनी सेवाएं शुरू करने वाली हैं। टाटा इंडिकॉम और ड्यूकोमो अगले महीने से जहां जीएसएम मोबाइल सर्विस लॉन्च करेंगी वहीं नवंबर में वीडियोकॉन की डाटा वन भी जीएसएम सर्विस शुरू कर देगी।



यूनिटेक और टेलीनॉर अपने ब्रांड यूनिनॉर के साथ दिसंबर तक पंजाब सर्किल में जीएसएम सर्विस शुरू करेंगी। सिस्टेमा श्याम टेलीकॉम भी सर्विस देने की तैयारी में है। एयरसेल भी हिमाचल के बाद पंजाब सर्किल में दांव लगाने के मूड में है।



विदेशी साथी



आधुनिक तकनीक एवं वैल्यू एडिड सर्विसज टाटा इंडिकॉम ने सबसे पहले 3जी सर्विस शुरू करने वाली जापानी ड्यूकोमो के साथ हाथ मिलाया है तो यूनिटेक के साथ नॉर्वे की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी टेलीनॉर है। श्याम टेलीकॉम ने रूसी सिस्टमा के साथ करार किया है। ड्यूकोमो को दक्षिण भारत में नई वैल्यू एडिड सर्विस के कारण अच्छी शुरुआत मिली है। टेलिनॉर ने भी भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं को वैल्यू एडिड मोबाइल सेवा देने की तैयारी की है।



ट्राई की सख्ती



लंबे समय से सर्किल लाइसेंस लेने के बाद सर्विस शुरू न करने को लेकर ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने इन दिनों टेलीकॉम कंपनियों पर सख्ती कर रखी है। ट्राई के निदेर्शो के अनुसार अब टेलीकॉम कंपनियां तेजी से उन सर्किल में सेवाएं शुरू करने जा रही हैं, जिनके लाइसेंस उनके पास हैं।



पंजाब सर्किल के लाइसेंस कई टेलीकॉम कंपनियों के पास हैं लेकिन पंजाब में पहले से ही प्रति व्यक्ति फोन की उपलब्धता काफी अधिक होने के कारण नए खिलाड़ी मैदान में उतरने से घबरा रहे हैं। पंजाब सर्किल में एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन, बीएसएनएल, कनेक्ट और रिलायंस कॉम जीएसएम सर्विस प्रदान कर रही हैं। इनके अलावा रिलायंस और टाटा इंडिकॉम सीडीएमए सर्विस भी दे रही हैं।



पंजाब सर्किल में लोग हाईएंड सर्विस का उपयोग करते हैं और यह एक संपन्न बाजार हैं। इसलिए इस सर्किल में टेलीकॉम कंपनियां विस्तार कर रही हैं।



प्रकाश पालीवाल, सीजीएम, बीएसएनएल

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: