जोधपुर. राज्य स्तरीय स्कूली हॉकी के दूसरे दिन ज्यादातर मैच एकतरफा रहे। यहां चल रही इस प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए छात्र वर्ग के मैचों में अलवर ने उदयपुर को 7-0 से, झुंझुंनू ने डूंगरपुर को 4-2 से, राजसमंद ने बूंदी को 5-0 से, बाड़मेर ने बांसवाड़ा को 8-0 से, साई गंगानगर ने कोटा को 8-0 से, हनुमानगढ़ ने चुरू को 16-0 से धौलपुर ने जालोर को 19-0 से, पाली ने भरतपुर को 8-0 से, बाड़मेर ने पाली को 3-0 से नागौर ने बांसवाड़ा को 10-0 से हराया।
जबकि नागौर व पाली 2-2 गोल से, सादरुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर और भीलवाड़ा 1-1 गोल से, और टोंक व उदयपुर की टीमें 2-2 गोल से बराबर रहे। एक अन्य मैच में सादरुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर ने सीकर को 9-0 से हराया।
इसी तरह छात्रा वर्ग में चित्तोड़गढ़ ने सीकर को 2-0 से, अजमेर ने अलवर को 2-1 से, गंगानगर ने झुंझुंनू को 3-0 से, सीकर ने पाली को 1-0 से, भीलवाड़ा ने बांसवाड़ा को 4-0 से, चुरू ने बूंदी को 1-0 से, चूरू ने पाली को 1-0 से, चित्तोड़गढ़ ने पाली को 3-0 से गंगानगर ने उदयपुर को 4-0 से, बांसवाड़ा ने कोटा को 4-9 से, सीकर ने बूंदी को 1-0 से हराया। जबकि हनुमानगढ़ और राजसमंद के बीच खेला गया मैच गोलरिहत बराबरी पर छूटा। गुरूवार की शाम को सुपरलीग मैच शुरू होंगे।