ऑनलाइन पॉलिसी बिक्री करेगी ओरिएंटल
Agency Friday, September 25, 2009 18:50 [IST]  

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ऑनलाइन पॉलिसियों की बिक्री के लिए अपना वेब पोर्टल शुरू करने वाली पहली गैर जीवन बीमा कंपनी बनी। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 24 सितंबर 2009 को अपने वेब पोर्टल का शुभारंभ करने वाली कंपनी बन गई है।



इस उपलब्धि से सभी कार्यालयों में कंपनी के कोर इंश्योरेंस एप्लिकेशन द्वारा ओरिएंटल ने 10 प्रतिशत रोल आउट प्राप्त किया है। इस पोर्टल का उद्घाघटन श्री जीसी चतुर्वेदी अपर सचिव वित्त मंत्रालय भारत सरकार के हाथों एक शानदार समारोह के दौरान नई दिल्ली में संपन्न हुआ।



यह उद्घाटन वित्त मंत्रालय, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको के पदाधिकारियों , प्रमुख ग्राहकों एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिती में हुआ। यह पोर्टल 6 इंश्योरेंस पॉलिसियों की खरीद नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराता है, जो प्राइवेट कारें, टूव्हीलर्स, हाउस होल्डर्स का बीमा, शॉप कीपर्स बीमा और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा को कवर करता है।



इसके बाद अन्य पॉलिसियां भी इस पोर्टल से जोड़ी जाएंगी। ये पॉलिसियां क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर जारी होंगी तथा ग्राहक को एक डिजिटली हस्ताक्षरित पॉलिसी जारी की जाएगी जिसे वह ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।



पॉलिसियों की खरीद के अलावा इस पोर्टल में दावाकृत शिकायतों की जांच पड़ताल तथा कोई भी शिकायत को भेजने की सुविधा भी होगी। ओरिएंटल इंश्योरेंस के वर्तमान ग्राहक पोर्ट पर अपनी मौजूदा पॉलिसियों दावों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। पोर्ट कंपनी की मुख्य बीमा प्रणाली के साथ जुड़ी है तथा यह कंपनियों विभिन्न हित धारकों को अपनी पॉलिसियों तथा शिकायतों के बारे में जानकारी लेने के समर्थ बनाएंगा।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: