Jodhpur
जोधपुर की छात्राएं सेमीफाइनल में
भास्कर न्यूज Saturday, September 26, 2009 04:48 [IST]  

जोधपुर. मेजबान जोधपुर की लड़कियों की टीम ने राज्य स्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि लड़कों की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। यहां चल रही इस प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में जोधपुर ने संघर्षपूर्ण मैच में अजमेर को सुपरलीग के अंतिम मैच में 4—2 से हरा दिया।



जोधपुर के लिए मनीषा व सरिता ने दो—दो गोल किए। एक अन्य मैच में भीलवाड़ा ने चित्तोड़गढ़ को 5—0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। जबकि गंगानगर ने राजसमंद को 3 —0 से और नागौर ने डूंगरपुर को 21—0 की करारी शिकस्त दी। छात्र वर्ग में बाड़मेर ने अलवर को 2—1 से, धौलपुर ने मेजबान जोधपुर को 2—0 से हराया। जबकि साई गंगानगर और सादरुल पब्लिक स्कूल बीकानेर के बीच खेला गया मैच गोलरहित बराबर रहा। बाद में गंगानगर ने राजसमंद को 3—0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को सुबह सेमीफाइनल और शाम को फाइनल खेले जाएंगे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: