जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर जोधपुर आएंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी यात्रा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह 10 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर में नागौर के लिए रवाना होंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे दोपहर दो बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 27 सितंबर को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस की अशोक वाटिका में आम जन की समस्याएं सुनेंगे। 11 बजे सर्किट हाउस में ही प्रतिनिधि मंडलों से मिलेंगे। उनके 28 सितंबर को रावण का चबूतरा पर रावण दहन समारोह में भी उपस्थित रहने की संभावना है।