लुधियाना. रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को पेंशनर्स भवन में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्रीमी लेयर में आने वाले परिवारों को आरक्षण कोटे से बाहर करने की अपील सरकार से की। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि पिछड़ी श्रेणियों में कुछ परिवार आर्थिक रूप से संपन्न हो चुके हैं, इसलिए वे नहीं समझते कि उन्हें आरक्षण कोटे की जरूरत नहीं है।
पिछड़ी श्रेणियों के संपूर्ण परिवारों की वजह से वह लोग सरकार की उन सुविधाओं का फायदा नहीं उठा पा रहे, जिसके वे हकदार है। जबकि असलियत यह है कि पिछड़ी श्रेणियों को दी जाने वाली सुविधाएं कुछ दागी अफसरों की वजह से उन तक पहुंच ही नहीं पा रही। इसलिए संपूर्ण परिवारों को आरक्षण कोटे से अलग किया जाए। इसके लिए सरकार को अलग नीति बनाने की जरूरत है। इस मौके पर हरदीप सिंह, एच.के सूद, जी.एस सोढ़ी आदि मौजूद थे।