लुधियाना. लुधियाना स्पोर्ट्समैन वेलफेयर हॉकी एसोसिएशन का नए सिरे से पुनर्गठन किया गया। नई कमेटी में पृथ्वीलाल सिंह बटाला (पीपीएस) को प्रधान, इंदरजीत सिंह फुल्लांवाल को प्रबंधकीय चेयरमैन और हरमिंदरपाल सिंह को सेक्रेटरी बनाया गया। इसके अतिरिक्त द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता कोच बलदेव सिंह और लेखक गुरभजन सिंह गिल को संरक्षक, हरजिंदर सिंह उस्ताद, अमरीक सिंह मिन्हास को चेयरमैन, गुरनाम सिंह को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया।
एसोशिएशन के प्रधान पृथ्वीपाल सिंह बटाला ने बताया कि लुदियाना स्पोर्ट्समैन वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा छठा आल इंडिया गुरु गोबिंद सिंह गोल्ड कप हाकी टूर्नामेंट दिसंबर में पंजाब रूरल स्पोर्ट्स प्रमोशन कौंसिल के संरक्षण में करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनवीर में अमरजीत सिंह ग्रेवाल खेल रत्न अवार्ड समारोह भी करवाया जाएगा। इस समारोह में मैन ऑफ द पंजाब खिलाड़ी (पुरुष एवं महिला) को पचास पचास हजार रुपए का नकद ईनाम भी दिया जाएगा।