जोधपुर. शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री मास्टर भंवरलाल दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को जोधपुर आएंगे। वे यहां 2 अक्टूबर को नागौर में पंचायतीराज सम्मेलन की स्वर्णजयंती के मौके पर प्रस्तावित कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की यात्रा, प्रवास एवं सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री सड़क मार्ग से सोमवार शाम यहां पहुंचकर सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सामान्य चर्चा करेंगे। कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार सुबह दस बजे वे शहर कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी की अध्यक्षता में होने वाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह ग्यारह बजे देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।