लुधियाना. गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कालेज (जीएनडीईसी) की गल्र्स टीम ने पीटीयू इटंर कालेज क्रॉस कंट्री चैंपिनयशिप की ओवरआल ट्राफी पर कब्जा कर लिया। टीम में हरजोत कौर गिल, सुखप्रीत कौर, करमजीत कौर, शिखा सुगंधी, दलजीत कौर, राजविंदर कौर शामिल थी। व्यक्तिगत श्रेणी में भी हरजोत कौर गिल ने सिल्वर मेडल और सुखप्रीत कौर ने ब्रांज मेडल जीता। कालेज की लड़कों की टीम इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रही।