जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को यहां चैनपुरा में गुरु कृपा सेवा समिति मंडोर की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने संत कृपाराम को माल्यार्पण कर अभिवादन किया। संत कृपाराम ने भी मुख्यमंत्री को माला पहनाई और स्मृति चिह्न् भेंट किया।
उन्होंने वहां आधा घंटा रुक कर प्रवचन सुने। बाद में उन्होंने कहा कि सरकार पशुधन के संरक्षण को महत्व दे रही है। सरकार ने पूर्व में भी पशु संरक्षण शिविर खोले गए थे। उन्होंने गुरुकृपा सेवा समिति के अनुरोध पर नेतड़ा में गोशाला संचालन के लिए सहयोग देने का भरोसा दिलाया। संत कृपाराम ने कहा कि हमारे संत समाज और देश की धरोहर है और संस्कृति में इसका महत्व है। गुरु कृपा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।