लुधियाना. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित आल इंडिया इंटर रीजनल बास्केटबाल टूर्नामेंट में साई के नॉर्थ जोन, चंडीगढ़ की टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच सेंट्रल जोन भोपाल के साथ हुआ। इसमें सेंट्रल जोन भोपाल ने साई नॉर्थ जोन चंडीगढ़ की टीम को 53-46 के मुकाबले में हरा दिया। साई नॉर्थ जोन चंडीगढ़ की टीम में साई ट्रेनिंग सेंटर लुधियाना के सात खिलाड़ी थे।
जिसमें रिचर्ड जॉय, आरजू, प्रभजोत सिंह, देव मेहरा, निर्मल सिंह, रोहित कुमार और गगनदीप सिंह शामिल है। एनआईएस पटियाला के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एकेडेमिक्स) एलएस रानावत ने साई बास्केटबाल कोच, लुधियाना देविंदरपाल सिंह जो नॉर्थ जोन टीम के कोच के रूप में गए थे।