Jodhpur
..तो मेट्रो इसी कार्यकाल में
Bhaskar News Monday, September 28, 2009 04:12 [IST]  

ashok gahlotजोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पॉजीटिव रिपोर्ट मिली तो जयपुर के बाद जोधपुर में भी मेट्रो मेरे इसी कार्यकाल में दौड़ने लगेगी। बहुत दिनों बाद आया हूं तो मानता हूं, ओÝबे हैं, लेकिन धैर्य रखिए, बहुत से प्रोजेक्ट लाया हूं।

उन्होंने स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित करने के लिए केन्द्र से संविधान में संशोधन करने की सिफारिश करने संकल्प जताया। मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए यह बातें कही। उन्होंने करीब छह घंटे तक लोगों के दुख दर्द भी सुने और लगभग सभी मामलों में हाथोहाथ समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। गहलोत ने कहा, मैं सूर्यनगरी के सारे ओÝबे मिटा दूंगा। शहरवासी धर्य रखें।

केन्द्र सरकार की सहायता से बहुत सारे प्रोजेक्ट लाया हूं, सभी की क्रियान्विति समय रहते हो जाएगी। उन्होंने आरसीए की लड़ाई को अंदरूनी बताते हुए खेलों में राजनीति के प्रवेश पर चिंता प्रकट की। मुख्यमंत्री ने जोधपुर मंे आईआईटी की स्थापना के लिए भी आश्वस्त किया।

निगम और जेडीए से उम्मीदें

गहलोत ने स्पष्ट शब्दों में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए तथा कांग्रेस का बोर्ड होने के बावजूद चार साल कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। कोटा व जयपुर में अधिकांश समय तक प्रदेश में शासित सरकारों के विरुद्ध बोर्ड होने के बावजूद काफी अच्छा कार्य करने वाला निगम बताया। जेडीए को जयपुर में अनेक सालों तक सफेद हाथी के नाम से पुकारा जाता था। अब काम करना शुरू किया है तो जोधपुर में भी करेगा। उन्होंने जेडीए में समस्या समाधान के लिए शिविर अक्टूबर में भी जारी रखने व लोगों की समस्याएं तेजी से हल करने की बात कही।

सिर्फ जोधपुर का मुख्यमंत्री नहीं हूं

चार महीने के अंतराल से जोधपुर आए मुख्यमंत्री गहलोत ने नियमित प्रेस कांफ्रेंस की बजाय चाय पर अनौपचारिक तरीके से पत्रकारों से बातचीत की। उनके प्रश्नों का नपे तुले अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लंबे अंतराल से जोधपुर आने का एक कारण यह भी बताया कि कहीं लोग उन्हें राजस्थान की बजाय जोधपुर का मुख्यमंत्री कहना शुरू नहीं कर दे। इस पर पत्रकारों ने ठहाका लगाते हुए कहा कि जोधपुर के हैं तो इसमें क्या हर्ज है? उन्होंने कहा, मैं सिर्फ जोधपुर का मुख्यमंत्री नहीं हूं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: