नई दिल्ली. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी अरविंद भट्ट दुनिया के शीर्ष बीस खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। अरविंद ताजा जारी रैंकिंग में 20 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अरविंद ने एक बयान जारी कर कहा इस वर्ष दुनिया के शीर्ष बीस बैडमिंटन खिलाड़ियों की सूची में शामिल होना मेरा लक्ष्य था।
इसे पाकर मैं बेहद खुश हूं। लेकिन अब मेरे लिए अहम बात होगी कि मैं अपना फार्म और लय बरकरार रखूं ताकि मेरा प्रदर्शन बेहतर रहे। शीर्ष बीस बैडमिंटन खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने के बाद अर¨वद मंगलवार से जर्मनी में शुरू हो रहे बिटबर्गर ओपन में जोर आजमाइश करते नजर आएंगे।