Other Sports
सिंगापुर ग्रांप्री जीती हैमिल्टन ने
एजेंसी Tuesday, September 29, 2009 00:29 [IST]  

सिंगापुर. विश्व चैंपियन लुइस हैमिल्टन ने सिंगापुर ग्रांप्री में दूधिया रोशनी के बीच हुई फॉमरूला वन रेस में खिताबी जीत दर्ज कर ली। मैक्लारेन के इस ड्राइवर ने मरीना बे स्ट्रीट के 5.067 किमी के लैप में शानदार प्रदर्शन किया। हैमिल्टन ने एक घंटा 56 मिनट व 6.337 सैकंड का समय लिया।



रेनॉल्ट टीम के फर्नाडो एलोंसो तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय टीम फोर्स इंडिया के ड्राइवर एड्रियन सुतिल 38वें लैप में रिटायर्ड हो गए, जिससे भारतीय उम्मीदें धूमिल हो गईं। टीम के दूसरे ड्राइवर इटली के विटानटोनिया लियुजी ने जरूर रेस पूरी की, लेकिन वे 14वें स्थान से आगे नहीं बढ़ सके।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: