Other Sports
फॅरारी टीम से जुड़ेंगे एलोंसो
एजेंसी Tuesday, September 29, 2009 00:33 [IST]  

सिंगापुर. दो बार के विश्व चैंपियन फर्नाडो एलोंसो अगले साल फॉमरूला वन की प्रमुख टीम फॅरारी से जुड़ जाएंगे। इस बारे में अधिकृत घोषणा अगले सप्ताह जापान ग्रांप्री के दौरान होने की संभावना है। सिंगापुर ओपन में तीसरे स्थान पर रहे एलोंसो ने कहा कि अगले सत्र में मैं किस टीम की कार दौड़ाऊंगा, इसका फैसला ले चुका हूं, जिसके बारे में जल्द ही पता लग जाएगा।



एलोंसो अगले सत्र के लिए फेलिप मासा के साथ अभ्यास करेंगे। मासा को जुलाई में हंगरी ग्रांप्री के दौरान चोट लग गई थी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: