जोधपुर. जेएनवीयू की तीनों वैधानिक समितियों के आगामी माह होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन भरने की बुधवार को अंतिम तिथि है। दशहरा पर चार प्रत्याशियों वर्तमान सिंडीकेट सदस्य डॉ. डूंगरसिंह खींची व डॉ. मूलसिंह राठौड़ के अलावा रवि सक्सेना व डॉ. खरताराम पटेल ने नामांकन भरा है।
एकेडमिक काउंसिल के लिए डॉ. अय्यूब खान व डॉ. खरताराम पटेल ने नामांकन भरा है। इनमें कुल 25 प्रतिनिधियों को चुना जाएगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर होगी। इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। मतदान 25 अक्टूबर को होंगे तथा इसी दिन मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।