Other Sports
बार में बार-बार उसेन
डीबी स्टार नेटवर्क Tuesday, September 29, 2009 11:16 [IST]  

भले ही वे दुनिया के सबसे तेज स्प्रिंटर हैं लेकिन डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर उसेन बोल्ट की इन दिनों मैराथन ड्रिंकर की इमेज भी बनती जा रही है। उसेन आजकल अपने दोस्तों के साथ अकसर बीयरबार में नजर आने लगे हैं।



23 वर्षीय जमैका के इस स्टार को इसी महीने में लंदन के बार्स और नाइट क्लबों में कई बार देखा गया है। इस सीन में भी वे लंदन के मेफेयर व्हिस्की मिस्ट नाइट क्लब में अपने कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। यहां पर भी वे जैसे ही पहुंचे, उन्हें सीधे वीआईपी रूम में ले जाया गया। जहां पर उनकी टेबल रिजर्व थी। यहां उनका स्वागत ग्रे गूस वोदका की बॉटल्स से किया गया। खबर के अनुसार देखने पर साफ तौर जाहिर हो रहा था कि उसैन और उनकी टीम इस तरह के स्वागत से काफी खुश थी।



यहां भी फैन्स ने घेर लिया



थोड़ी देर में क्लब में उसेन की मौजूदगी की खबर फैल गई। चेल्सिया के स्ट्राइकर डिडिएर ड्रोग्बा भी उस समय वहीं पर थे। डिडिएर को भी जैसे ही पता चला उसेन वहां हैं, वे भी उठकर उसेन से हाथ मिलाने चले आए थे। इसके बाद वे भी उनके साथ टेबल पर बैठ गए और फिर से महफिल जम गई। उसेन वहां पर करीब-करीब पूरी रात रहे। इतना ही नहीं एक वक्त ऐसा भी आया कि उसेन के कदम थिरकने के लिए मचलने लगे। वे उठकर डीजे बूथ पर गए और अपनी पसंद के कुछ गाने भी बजवाए।



उनकी फरमाइश में जे-झेड का गाना बिग पिमपिन भी था। उसेन की मौजूदगी ने वहां का माहौल ही बदल दिया था। हर आदमी उनकी एक झलक पाना चाहता था। सभी ने उनके टेबल को घेर रखा था। इतना सब होने पर भी उसेन परेशान नहीं हो रहे थे। उनके पास आने वाले हर आदमी से वे अच्छी तरह मिल रहे थे। उनसे बात करने की या फिर ऑटोग्राफ लेने की इच्छा रखने वाले हर प्रशंसक को उन्होंने मायूस नहीं होने दिया।



इससे दो दिन पहले भी उन्हें सोहो के अल्टो क्लब में देखा गया था। यहां भी उन्हेंने अपने साथी लेविस हैमिल्टन जेएलएस सिंगर मार्विन ह्यूम्स के साथ शाम गुजारी थी। यहां पर उन्हें डॉम पैरिग्नॉन की दो बॉटल और एक बॉटल वोदका का ट्रीटमेंट दिया गया था। ये सुनकर लगता है कि उसेन इस मैदान में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइम निकाल सकते हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: