भोपाल. अंजू बाबी जार्ज, सुष्मिता राय, जेजे शोभा, सुरेखा, परीजा श्रीधरन, सीनीमोल, कृष्णा पूणिया, मनजीत कौर, विकास गोड़ा, सी हमजा और केएम बीनू जैसे अंतराष्ट्रीय एथलीटों का राजधानी भोपाल में जमावड़ा लगने जा रहा है। यह सभी धावक छह से नौ अक्टूबर तक तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित 49वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना जलवा बिखेरने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के 700 धावक भाग लेंगे। इसमें 29 राज्यों और 12 स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड के खिलाड़ियों के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
132 पदक होंगे दांव पर
इस प्रतियोगिता में 44 स्वर्ण सहित कुल 132 पदक दांव पर होंगे। इसी प्रतियोगिता में किए गए प्रदर्शन के आधार पर भारतीय दल का चयन होगा जो 11 नवंबर से चीन में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगा। इसके बाद सभी खिलाड़ी 2010 कामनवेल्थ गेग्स की तैयारी के हिसाब से विभिन्न कैंपों में भाग लेंगे। यह कैंप पटियाला, बेंगलुरु और कोलकाता में आयोजित होंगे।
जिन स्टार खिलाड़ियों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उनमें धमंडा राम 800 मीटर, सतनाम सिंह 800 मीटर बाबू भाई 20 किमी, महासिंह अमरजीत सिंह लंबी कूद, नवप्रीत सिंह गोलाफेंक, अनिल कुमार भालाफेंक, विकास गोड़ा डिस्कस थ्रो, केएम बूनी 400, सी हमजा 1500, सुरेंद्र सिंह 5000, 10000, ओमप्रकाश 3000 स्टीपल चेज, मनजीत कौर 400, कृष्ण
पूणिया डिस्कस थ्रो, नीलिमा गोलाफेंक, सीनीमोल पोलिस 800मी और 1500 मीटर, परीजा श्रीधरन 5000,10000, अंजू बाबी जार्ज लांग जंप, सुरेखा व्हीएस, प्रमिला, सुष्मिता राय, जेजे शोभा हेप्टाथलान और हरिशंकर हाई जंप।